Posts

Showing posts from December, 2019

आखिर आर्मी कमांडर ने इस कुत्ते को क्यों किया सैल्यूट, फोटो वायरल

श्रीनगर.  इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक कुत्ता सीढिय़ों पर बैठा है और एक आर्मी अफसर उसे सैल्यूट कर रहे हैं. इस दौरान कुत्ता भी बड़े आराम से बैठकर पैर उठाए कमांडर को देख रहा है. अब इस तस्वीर के पीछे की कहानी भी सामने आ गई है. इसे खुद तस्वीर में दिख रहे कमांडर ने शेयर किया है. इस साल जुलाई में खींची गई थी तस्वीर तस्वीर में दिख रहे अफसर 15 कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जेनरल केजीएस ढिल्लों हैं. इसमें वो कुत्ते को, जिसका नाम मेनका है, को सैल्यूट करते दिख हैं. अब जाकर सोशल मीडिया पर शेयर हो रही इस तस्वीर पर लोगों को काफी कन्फ्यूजन हो रहा था. इसलिए, खुद लेफ्टिनेंट जनरल ने इसे ट्वीट कर बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? उन्होंने बताया कि ये तस्वीर आज की नहीं है. इसे इस साल 1 जुलाई को खींचा गया था. इस दिन ही अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी. कुत्ते ने पहले किया था सैल्यूट लेफ्टिनेंट जनरल उस दौरान दर्शन के लिए जा रहे थे. उस जगह पर मेनका ड्यूटी पर तैनात था. अफसर को देखते ही उसने उन्हें सैल्यूट किया. इंडियन आर्मी के रिवाज के मुताबिक, अगर कोई आपक...